याद किए गए जलियांवाला कांड में हुए शहीद, दी गयी श्रद्धांजलि
जहानाबाद, अप्रैल 13 -- अरवल, निज संवाददाता। भाकपा माले (सीपीआई- एमएल) के जिला कार्यालय में जालियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं बरसी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर की गई। भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को अंग्रेजी हुकूमत द्वारा अमृतसर के जलियांवाला बाग में निहत्थे और शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित हजारों लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर जो निर्मम हत्याकांड किया गया, वह भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय है। यह घटना केवल एक नरसंहार नहीं थी, बल्कि भारतीय जनता की आजादी की लड़ाई को और तेज करने वाली चिंगारी साबित हुई। यह भी पढ़ें- अररिया : जलियांवाला बाग के शहीदों को दी गई श्रद्धांजल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.