याद-ए-बशीर बद्र मुशायरे में गूंजी कौमी एकता की आवाज़
संतकबीरनगर, जून 21 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल नगर पंचायत हाल में सुख़न साथी संस्था के बैनर तले आयोजित 'याद-ए-बशीर बद्र' मुशायरे में क्षेत्र के नामचीन शायरों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्मश्री डा़ बशीर बद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शायरों ने कौमी एकता, सामाजिक सरोकारों और वर्तमान हालात पर आधारित प्रस्तुतियों को पेश किया। जिन पर देर रात तक वाह-वाह और तालियों की गूंज सुनाई देती रही।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से सरस्वती वंदना और नात-ए-पाक से हुई। सरस्वती वंदना बीएन पांडेय ने जबकि नात-ए-पाक ज़ीशान जि़या ने पेश किया। कार्यक्रम के संयोजक अजीत यादव ने डा़ बशीर बद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उर्दू शायरी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बशीर बद्र ने शायरी को नया लह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.