मेरठ, अप्रैल 26 -- राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के वर्ष 1976 बैच के पूर्व छात्रों द्वारा आयोजित गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन शनिवार को पल्लवपुरम स्थित मैनेजमेंट हाउस में आयोजित किया। करीब पांच दशक बाद एक मंच पर एकत्रित हुए पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन की सुनहरी यादों को साझा किया। समारोह का माहौल उस समय भावुक हो उठा जब वर्षों बाद मिले साथियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पुरानी यादें ताजा कीं। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों एवं उनकी पत्नियों ने गीत, कविताएं और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हास्य, भावनाओं और उत्साह से भरे इन कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्य अतिथि वर्तमान प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह रहे। यह भी पढ़ें- एनसीसी मेगा एल्युमिनी मीट में जुटे पुरात्न कैडेट्स विशिष्ट अतिथि के रूप में उपप्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी और एमएमयू के डा...