रांची, जून 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। एक्स-वेस्टकॉटियंस एसोसिएशन (ईवा) की ओर से रांची के होटल में पूर्व विद्यार्थियों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल, नामकुम और बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, नामकुम के पूर्व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने पुराने दिनों को याद करते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में दोनों स्कूलों के प्राचार्य, कई वरिष्ठ व पूर्व शिक्षक और विभिन्न बैचों के पूर्व विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रतिभागियों ने स्कूल से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल के आगामी शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियां रहीं। फरवरी 2027 से शुरू होने वाला यह समारोह पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों के म...