देहरादून, मार्च 16 -- यादव समाज विकास समिति की नई कार्यकारिणी में ललिता यादव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि एक व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान उसका समाज होता है और समाज को जोड़कर रखना एवं उसके हित में कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सोमवार को यादव समाज विकास समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति की बैठक जोगीवाला स्थित वेडिंग हॉल में आयोजित की गई। सर्वसम्मति से समिति के कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया गया। नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के चयन की प्रकिया की गई जिसमें ललिता यादव को अध्यक्ष, राजकिशोर यादव को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार यादव (एडवोकेट) महासचिव, सियाराम यादव कोषाध्यक्ष, प्रवीण कुमार प्रचार सचिव, अधीर यादव को संगठन मंत्री बनाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.