काशीपुर, फरवरी 25 -- काशीपुर, संवाददाता। यादव समाज ने फिल्म यादव की लव स्टोरी का विरोध कर फिल्म के निर्माता और निर्देशक का पुतला फूंका। उन्होंने स्थानीय सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर फिल्म यादव की लव स्टोरी का विरोध जताया और फिल्म निर्माता और निर्देशक का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्म पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की। कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिये समाज की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि ऐसी फिल्म समाज में वैमनस्य बढ़ा सकती है। यहां राजकुमार यादव, पवन यादव, दीप यादव, अरुण कुमार, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.