हापुड़, फरवरी 20 -- भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने फिल्म यादव लव स्टोरी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। शुक्रवार को पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मनोज गोस्वामी के नेतृत्व में तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम मनोज सिंह को ज्ञापन सौंप कर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। जिलाध्यक्ष मनोज गोस्वामी ने कहा कि मनोरंजन के नाम पर फिल्मों में जाति विशेष और सामाजिक ताने-बाने को निशाना बनाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिल्म का शीर्षक और फिल्मांकन समाज में वैमनस्य फैला सकता है और इससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी फिल्म को क्षेत्र में चलने नहीं दिया जाएगा। यदि प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई नहीं की, तो यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.