धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद। अखिल भारतीय यादव महासभा की ओर से यादव भवन सहयोगी नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर खूब रंग-गुलाल उड़े। फगुआ के गीतों से पूरा सहयोगी नगर गुंजायमान हुआ। होली मिलन समारोह में लोगों ने लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आरएन सिंह यादव ने नवनिवार्चित नगर निगम वार्ड पार्षद डॉ बीरेंद्र यादव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव बैजनाथ यादव, सोशल मीडिया प्रभारी नीतू सिंह यादव, आईटी सेल प्रभारी राम नारायण, जितेंद्र यादव, महेंद्र यादव, जेपी यादव, दिनेश गोप, सच्चिदानंद यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...