रांची, मई 30 -- रांची। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की झारखंड इकाई के तत्वावधान में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी जगराम यादव का अभिनंदन होगा। कार्यक्रम में यादव समाज के कल्याण व विकास पर चर्चा होगी। समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य के मंत्री संजय प्रसाद यादव, सांसद महुआ माजी, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, विधायक नीरा यादव, संजय सिंह यादव, अमित यादव उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...