इटावा औरैया, अप्रैल 23 -- इटावा। भरथना कस्बे के यादव नगर मोहल्ले में एक अधेड़ का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 50 वर्षीय कोमल सिंह निवासी विशनौदा जाट धौलपुर राजस्थान पिछले करीब आठ वर्षों से भरथना में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था और करीब आठ माह पहले यादव नगर में एक मकान में किराए पर रहने आया था। परिवार में उसका एक बेटा राहुल और बेटी साधना हैं, जबकि पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। बताया गया है कि हाल ही में परिवार आगरा में बेटी की शादी में गया था, जहां से 21 अप्रैल को कोमल सिंह अकेले लौट आया था। बुधवार को उसने बेटे को फोन कर अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। गुरुवार को जब परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.