यादव नगर में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 4 -- भीटी, संवाददाता। जल जन सेवा संकल्प यात्रा के यादव नगर चौराहे पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह से चौराहे पर काफी देर तक माहौल पूरी तरह भाजपामय नजर आया। यात्रा के यादव नगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक धर्मराज निषाद ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार और संगठन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर स्वागत का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.