दुमका, जुलाई 19 -- श्रावणी मेला के सफल संचालन एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से यादव धर्मशाला, बासुकीनाथ में प्रबंधन समिति की एक बैठक अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। यह भी पढ़ें- चलंत सेवा शिविर के माध्यम से कांवरियों की सेवा करेगा भारत स्वाभिमानबैठक का उद्देश्य धर्मशाला में श्रावणी मेला के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं, कांवरियों के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए धर्मशाला परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, ठहरने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने का निर्णय लिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: श्रावणी मेले में तैनात रहेगी क्यूआरटी...