शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर समाजवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदानंद सरोज को ज्ञापन दिया। बुधवार को जिला अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। विवेक यादव ने कहा कि फिल्म मे यादव समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले दृश्य प्रदर्शित किए गए हैं जिससे समाज विशेष के प्रति नकारात्मक छवि प्रस्तुत हो रही है। वकील राजीव यादव ने कहा कि यादव जी की लव स्टोरी फिल्म की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक देश में इसके प्रसारण पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई जाती है तो वह लोग 28 फरवरी को धरना प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...