संभल, फरवरी 19 -- फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माता संदीप तोमर द्वारा बनाई गई इस फिल्म में यादव समाज का कोई पात्र या प्रतिनिधित्व नहीं है, फिर भी जाति विशेष का नाम देकर समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी को सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म के नाम से यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं और आक्रोश व्याप्त है। पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर फिल्म के प्रदर्शन पर रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.