चित्रकूट, फरवरी 19 -- चित्रकूट, संवाददाता। यादव समाज के लोगों ने गुरुवार को सदर तहसील परिसर में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि इस फिल्म का निर्माण कर रिलीज करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके रिलीज होने से सामाजिक माहौल खराब होगा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर पूजा साहू को सौंपकर फिल्म के रिलीज किए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई। सत्यम यादव की अगुवाई में यादव समाज के करीब दो दर्जन युवाओं ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में अवगत कराया कि मौजूदा माहौल में असामाजिक तत्व सामाजिक एवं जातीय सामंजस्य को खराब करने का काम कर रहे है। सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली है कि यू-ट्यूबर भाई-बहन समाज का माहौल खराब करने के इरादे से यादव जी की लव स्टोरी फिल्म बना रहे है। इसे रिलीज करने का प्रयास भी किया जा रहा है।...