बदायूं, फरवरी 26 -- उझानी। कस्बा में यादव उत्थान समिति के तत्वावधान में फिल्म यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर फिल्म रिलीज न करने की गुहार लगाई गई। ध्रुव यादव ने कहा कि इस तरह की फिल्म रिलीज होने से समाज में गलत संदेश जाएगा। फिल्म को लेकर पूरे समाज में रोष व्याप्त है। फिल्म रिलीज होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन हो सकता है। इस मौके पर जगमोहन यादव, उर्वेश यादव, सुखबीर सिंह, रवीश यादव, बंटी यादव, अंकित कुमार, गौरव सिंह, विजय शर्मा वैभव शाक्य, भानु यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...