बहराइच, जनवरी 12 -- तेजवापुर, संवाददाता। तेजवापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत यादवपुर में एक हफ्ते के अंदर छह भैंस व पड़िया मर गई हैं। जिससे पशु पालकों को बड़ी क्षति हुई है। यादवपुर के प्रधान आलोक पाठक ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर छह भैंस समेत पडि़या की मौत हो गई है। एक दर्जन पशु पालकों के भैंस बीमार हैं। प्राइवेट डाक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हैं। किस बिमारी से मवेशियों की मौत हो रही है जानकारी नहीं हो पा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि कहारनपुरवा निवासी मुन्नू की एक भैंस व पडि़या, मंजीत के एक भैंस, श्यामलाल की एक भैंस व व पड़िया, सोहनी की एक पड़िया की मौत हो चुकी है। तेजवापुर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र ने बताया कि चिकित्सक टीमों के साथ गांव पहुंचकर के सभी पशुओं की जांच करके दवाएं उपलब्ध करा दी जायेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...