मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारियों के बीच सोमवार को विभिन्न स्कूलों में 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के विदाई समारोह हुआ। पीआर पब्लिक स्कूल व एमजी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षकों ने आशीर्वाद के साथ विदाई दी। पीआर पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र -छात्राओं के लिए विदाई समारोह में का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ,दिव्या शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियो ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओ का तिलक लगाकर स्वागत किया । कक्षा 11के छात्र-छात्राओं ने कविता, भाषण ,गेम ,नाटक आदि रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विदा होने वाले विद्यार्थियों ने कविता, कॉमेडी आदि के माध्यम से विद्यालय में एकत्र की गई अपन...