नई दिल्ली, जुलाई 27 -- नई दिल्ली, अरविंद सिंह। अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर कर रहे हैं और किसी दुर्घटना, फास्टैग में खराबी अथवा सड़क पर गड्ढे जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप एनएचएआई के नए सोशल मीडिया मंच पर सीधे शिकात दर्ज करा सकते हैं। विभाग ने ऑनलाइन प्रतिष्ठा प्रबंधन (ओआरएम) ढांचे के माध्यम से सड़क यात्रियों को मौके पर सीधी और त्वरित मदद पहुंचाने की ठोस व्यवस्था बनाई है। एनएचएआई ने 22 जुलाई को नए सोशली मीडिया मंच व एसओपी को जारी कर दिया है। महज एक पोस्ट से आपकी शिकायत सीधे एनएचएआई के डिजिटल कमांड सेंटर तक पहुंचेगी, जिस पर तय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह नया सिस्टम केवल सामान्य सोशल मीडिया हैंडलिंग नहीं है, बल्कि एक आधुनिक टू-वे कमांड सेंटर की तरह काम करेगा। ...