नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी पायलट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 19 दिसंबर को टर्मिनल-एक पर हुई थी। आरोपी कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, जमानती धारा होने के कारण कार्रवाई पूरी होने के बाद पायलट को थाने से ही जमानत दे दी गई। 19 दिसंबर को पीड़ित यात्री अंकित दीवान अपने परिवार और बच्चों के साथ कतार में थे। पायलट वीरेंद्र सेजवाल उस समय ऑफ ड्यूटी थे और कतार में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर वह यात्री से भिड़ गए और नाक की हड्डी तोड़ दी। पीड़ित ने घायल हालत में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उच्च स्तरी...