दुमका, जुलाई 24 -- दलाही, प्रतिनिधि। साहिबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग के मसलिया थाना क्षेत्र रानीघागर पंचायत अंतर्गत बसकुटिय के पास गुरुवार दोपहर को यात्री से भरे खड़े बस को एक ट्रक ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। हालांकि इस दुर्घटना में बस के यात्री सहित ट्रक चालक सुरक्षित रह। जानकारी के अनुसार दुमका से पूजा बस यात्री लेकर जामताड़ा जा रहा था। इसी क्रम में बसकुटिय के पास बस चालक यात्री उतारने के लिए बस को खड़ा कर रखा था। उसी दौरान एक ट्रक चालक ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए बस के पीछे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बस का पीछे का हिस्सा छतिग्रस्त हो गया है। जबकि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने मसलिया थाना को सूचना दी। मसलिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आया है और अग्रोतर करवाई...