भागलपुर, जून 4 -- भागलपुर। बरारी गंगाघाट पर बुधवार को यात्रियों से नाव का किराया लेने के आरोप में पुलिस ने एक नाविक को पकड़ा। हाईलेवल घाट से आ रही नाव पर सवार दूध विक्रेताओं से पैसे लेने के दौरान नाविक धराया। पुलिस उसे पकड़कर बरारी थाना ले गई। हालांकि पुलिस ने नाविक से बांड भराकर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। बता दें कि पिछले सप्ताह पुल के निरीक्षण में आए मुख्यमंत्री ने नाव का परिचालन नि:शुल्क करने का आदेश दिया था। यह भी पढ़ें- यात्री से पैसा ले रहा नाविक धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...