भागलपुर, दिसम्बर 28 -- रेलवे के विकास एवं यात्री सुविधा को लेकर बांका सांसद गिरधारी यादव ने रेल मंत्री को पत्र दिया है। जिसमें ढेड़ दर्जन मांग शामिल है। सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने बताया कि दिए पत्र में प्रमुख रूप से सुल्तानगंज-कटोरिया, सुल्तानगंज-बांका रेल परियोजना का कार्य प्रारंभ करने, सुल्तानगंज स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस आदि का ठहराव, अमृत भारत स्टेशन के द्वितीय चरण में दूसरे एंट्री का कार्य शुरू करने जैसी मांग भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...