यात्री सुविधाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई:डीआरएम
बेगुसराय, अप्रैल 29 -- बरौनी, निज संवाददाता। सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण बुधवार को अपने मंडल के अधिकारियों की टीम के साथ बरौनी जंक्शन व स्टेशन के प्लेटफार्मों का सघन निरीक्षण किया। साथ ही, पुनर्विकास योजना से होने वाले बरौनी जंक्शन के कायाकल्प कार्य का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों के सुविधा में बढ़ोतरी को लेकर स्थानीय अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा मसलन बिजली, खानपान, पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा आदि के प्रति लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप की स्थिति मचा रहा। इस दौरान उन्होंने रेलवे कॉलोनीयों, बरौनी रेलवे हॉस्पीटल, बिनोद भवन, टीआरडी, वाशिंग पीट आदि कार्यालयों का भी सघन निरीक्षण किया। वहीं, रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.