चक्रधरपुर, सितम्बर 23 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने मंगलवार को लोटापहाड़, सोनुवा, गोईलकेरा व मनोहरपुर का निरीक्षण किया। वे सबसे पहले लोटापहाड़ पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके पश्चात सोनुवा और गोईलकेरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सोनुआ रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने और सुरक्षा सरंचना के विकास पर जोर दिया गया। डीआरएम गोईलकेरा स्टेशन के प्वाइंट की जांच की। इसके अलावे मेकेनिकल, इंजीनियरिंग विभाग के सुरक्षा सबंधी कार्यों की जांच की। इस दौरान सीनियर डीसीएम, सीनियर डीएसओ, सीनियिर डीएससी, सीनियर डीओएम कोर्डिनेशन, सीनियर डीईएन, सीनियर डीएईएन सेंट्रल एडीआरएम (इंफ्रा)अनूप पटेल इत्यादि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: छपरा जंक्शन की सभी योजनाओं को समय पर करें पूरा : डीआरए...