जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल थाना में 6 नए पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति का आदेश हुआ है। इसमें तीन सब इंस्पेक्टर और तीन सहायक सब इंस्पेक्टर शामिल है। बताया जाता है कि ऑफिसर की कमी से रेल थाना में मामलों के अनुसंधान वीआईपी ड्यूटी एवं अन्य सुरक्षा कार्यों में दिक्कत हो रही थी। इससे टाटानगर रेल एसपी अजीत कुमार ने 6 ऑफिसर को मुख्यालय एवं अन्य अंचल पुलिस कार्यालय से टाटानगर रेल थाना में भेजा है ताकि यात्री सुरक्षा ड्यूटी में दिक्कत नहीं हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...