प्रयागराज, दिसम्बर 28 -- माघ मेले को लेकर रेलवे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने रविवार को रामबाग और झूंसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्टेशनों के यात्री शेड में यात्रियों की सुविधाओं का इंतजाम देखा और सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि माघ मेला अवधि में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। बनारस से विंडो ट्रेलिंग करते हुए झूंसी स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने वहां भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला यात्रियों की संभावित संख्या के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा। कर्मचारियों को उपलब्ध कराए गए कंबल, चादर और बेडरोल की भी जांच की गई। इसके बाद डीआरएम ...