मुंगेर, जून 3 -- असरगंज, निसं.। प्रखंड के मासूमगंज बस स्टैंड के समीप बना यात्री शेड अतिक्रमण का शिकार होकर रह गया है। शेड के एक ओर सब्जी विक्रेताओं का कब्जा है तो दूसरी ओर गंजेड़ियों का अड्डा बना रहता है। यात्री मजबूरन चिलचिलाती धूप में सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करते हैं। मासूमगंज बाजार में प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। सादपुर, माधोपुर,सजुआ, कोरियन सहित सुल्तानगंज प्रखंड के मिश्रपुर ,कुमैठा के लोग भी यहां गाड़ी पकड़ने के लिए मासूमगंज स्टैंड आते हैं। स्थानीय लोगों ने यात्री शेड को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...