मुरादाबाद, मार्च 13 -- समाथल गांव के पास बने यात्री शेड पर बैठे युवक से बैग और मोबाइल छीन लिया। बैग में दस हजार और ओप्पो का मोबाइल था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उनके पास युवक का मोबाइल और 10 हजार की रकम भी बरामद हुई। संभल जिले के थाना बनियाठेर के गांव मऊ निवासी आरिफ पुत्र अख्तर समाथल गांव के पास बने यात्री शेड पर बैठा हुआ था। तभी एक बाइक पर दो युवक आए और उसके हाथ से झपट्टा मारकर बैग को छीन लिया। बैग में दस हजार की नगदी तथा एक ब्रांडेड कंपपी का मोबाइल रखा हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। चौबीस घंटे के बाद दरोगा उचित कुमार सिंह ने टीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें स्योड़ारा गांव निवासी तेजपाल पुत्र मंटू तथा मल्लपुर स...