मोतिहारी, फरवरी 26 -- शहर के छतौनी स्थित सरकारी बस स्टैंड में बुनियादी सुविधाओं की कमी से यात्रियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक ओर जहां बस स्टैंड परिसर में पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है, वहीं दूसरी ओर समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्री सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर हैं। मोतिहारी प्रतिष्ठान से प्रतिदिन 50 से अधिक बसें विभिन्न जिलों के लिए खुलती हैं, लेकिन बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। नितेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रामायण गिरि, नरेश गिरि, विश्वंभर पटेल, राकेश कुमार सिंह, राजेश सिंह आदि ने कहा कि बस स्टैंड का मुख्य गेट तो बनकर तैयार हो गया है, परंतु चहारदीवारी का निर्माण अब भी अधूरा है। चहारदीवारी नहीं होने के कारण शाम होते ही परिसर में असामाजिक तत्वों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.