किशनगंज, अप्रैल 27 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र में बनाए गए यात्री शेडों को लेकर उठे भ्रष्टाचार के आरोप अब तूल पकड़ता जा रहा है। निर्माण कार्य में अनियमितता और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की शिकायतों के बावजूद जांच प्रक्रिया का लंबित रहना प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि जांच के लिए गठित टीम को बदले जाने के बाद भी एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो पायी है। लिहाजा, यात्री शेड निर्माण में लाखों के खेल के आरोपों के संदर्भ में कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है।3-4 यह भी पढ़ें- दो साल बाद भी पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ 11किसानों को नहीं मिला लाख के काम पर 13.98 लाख खर्च का आरोपमामले की शुरुआत तब हुई जब स्थानीय शिकायतकर्ता आबिद ने आरोप लगाया कि नगर प...