जमशेदपुर, मार्च 13 -- जमशेदपुर। ट्रेन में यात्रियों और रेलवे संपत्ति सुरक्षा को लेकर टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न आरपीएफ पोस्ट में वारंटी की धर पकड़ का अभियान शुरू है। बताया जाता है कि रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए आरपीएफ लगातार छापेमारी कर रही है। गुरुवार को भी कई वारंटी को पकड़ कर रेलवे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि, फरार आरोपियों को जेल भेजने से स्टेशन और ट्रेनों में चोरी समेत आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इधर, रेलवे प्रावधान उल्लंघन के आरोप में भी आरपीएफ ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को स्टेशन और ट्रेनों से गिरफ्तार कर रेलवे अदालत में पेश किया था, जो जुर्माना देकर दिया हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.