रुडकी, दिसम्बर 13 -- सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस शुक्रवार रात गश्त के दौरान एसडीएम चौक के पास बने यात्री विश्राम गृह में कुछ व्यक्ति ताश खेलते हुए मिले। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से 27 सौ रुपये नगद भी बरामद किए। सिविल लाइन कोतवाली इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहनवाज पुत्र असलम निवासी ग्राम रामपुर थाना गंगनहर, फुरकान निवासी रामपुर गंगनहर, सोनू पुत्र अमर सिंह निवासी चौहान डेरी वाली गली गणेशपुर तथा कलीम पुत्र सलीम निवासी रामपुर गगंनहर के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...