गुमला, जून 14 -- गुमला, प्रतिनिधि। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर करमडीपा और हवाई अड्डा के समीप एक यात्री वाहन की टक्कर से मोपेड टीवीएस सवार 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार वृद्ध अपनी मोपेड से जा रहा था, तभी एक यात्री वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना के समय घायल वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी थी, हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार वह जौनपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्री वाहन तथा मोपेड को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घा...