अररिया, अप्रैल 6 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर कुसियारगांव के समीप मरंगा ढावा के सामने पुलिस ने रविवार को एक यात्री बस से 21 बोतल विदेशी शराब बरामद करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शराब के धंधेबाज जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भगकोहलिया वार्ड संख्या सात का रहने वाला विष्णु कुमार पिता रंजन गिरी है।जानकारी के अनुसार पुर्णिया से फारबिसगंज की ओर जा रहे यात्री बस पर पुलिस को शराब ढोये जाने की जानकारी मिली थी।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सवारी बस पर एक युवक दो कार्टून विदेशी शराब लेकर फारबिसगंज जा रहा है।जानकारी के बाद पुलिस ने कुसियारगांव मरंगा ढावा के समीप बस को रोक कर तलाशी अभियान शुरू की।बस में सीट के नीचे दो अलग अलग झोला में रखे दो कार्टून में 21 बोतल में 15.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुवा।पुलिस शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.