हाजीपुर, अप्रैल 1 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता हाजीपुर-छपरा मुख्य मार्ग अनजानपीर चौक पर मंगलवार की दोपहर बाद बस ने एक पैदल राहगीर को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने कुचल कर भाग रहे बस का पीछा कर चालक को पकड़कर नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छपरा से पटना जा रही एक यात्री बस ने पैदल जा रहे राहगीर को कुचल दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 की पुलिस टीम पहुंची। सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से बस एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बस चालक मोतिहारी जिला के गोविंदगंज थाना अरेराज गांव निवासी पंका ठाकुर ...