यात्री परिवहन से आगरा मंडल ने 63.45 करोड़ की आय प्राप्त की
आगरा, जून 6 -- आगरा रेल मंडल में यात्रियों के परिवहन से राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि मई माह में आगरा मंडल ने 63.45 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 53.26 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी। इस प्रकार मंडल की आय में 19.13 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। यात्री परिवहन की बात करें तो मई माह में मंडल द्वारा 32.08 लाख यात्रियों का परिवहन किया गया, बीते वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 28.20 लाख थी। इस प्रकार यात्री संख्या में 13.76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो यात्रियों के विश्वास का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.