लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता आलमबाग बस अड्डे से हैदरगढ़ जाने वाली बस कंडक्टर और यात्री के बीच पूछताछ को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर परिचालक ने यात्री से गाली गलौज किया और यात्री को बस से उतार दिया। नाराज यात्री ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से शिकायत दर्ज कराई है।मामला परिवहन निगम के आलमबाग बस अड्डे का है। यात्री अभिनव श्रीवास्तव ने हैदरगढ़ डिपो की बस संख्या यूपी 78 जेटी 8322 से हैदरगढ़ जाने के लिए बस में सवार हुए थे। आलमबाग बस अड्डे पर कंडक्टर से पूछा कि यह बस कहां जाएगी, रूट क्या है। इस पर परिचालक ने बताया कि प्रयागराज जाएगी। उन्होंने कहा कि हैदरगढ़ डिपो की बस वहां नहीं जाएगी क्या? इस सवाल पर परिचालक भड़क गया। परिचालक अनुज कुमार वर्मा ने यात्री से अभद्रता की और उन्हें बस से नीचे उतार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...