प्रयागराज, मार्च 23 -- हवाई यात्रा करने वाले यात्री ध्यान दें। 29 मार्च से लागू हो रहे समर शेड्यूल के साथ प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों के समय में बदलाव किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नए शेड्यूल के अनुसार इंडिगो, अकासा एयर और एलाइंस एयर की उड़ानों के समय में 15 मिनट से लेकर करीब ढाई घंटे तक का अंतर आएगा। इससे यात्रियों को अब पहले की तुलना में अलग समय पर एयरपोर्ट पहुंचना होगा। नए शेड्यूल के तहत दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू, हैदराबाद और भुवनेश्वर जाने वाली उड़ानों के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। वहीं अकासा एयर की मुम्बई सेवा पूर्ववत जारी रहेगी। हालांकि इस नए शेड्यूल में कोई नई फ्लाइट का जिक्र नहीं है। 29 मार्च से उड़ानों की नई समय सारिणीअकासा एयरमुम्बई-प्रयागराज : 12:45 - 3:05 बजेप्रयागराज-मुम्बई : 4:00 - 6:2...