कोडरमा, फरवरी 7 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा आरपीएफ ने यात्री ट्रेन से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर रांची-आरा एक्सप्रेस के आगमन के समय कोच संख्या ए-1 की जांच की गई। जांच के दौरान कोच के बर्थ संख्या दो के नीचे दो ट्रॉली बैग संदिग्ध अवस्था में रखे मिले। आसपास मौजूद यात्रियों से ट्रॉली बैग के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उस पर अपना दावा प्रस्तुत नहीं किया। ट्रेन में कार्यरत टीटीई ने भी बैग को लावारिस बताया। संदेह के आधार पर दोनों ट्रॉली बैग को मौके पर ही खोला गया, जिसमें अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा 28,500 मिलीलीटर तथा अनुमानित कीमत 43,650 रुपये आंकी गई है। आगे की कार्रवाई के लिए जब्त शराब को उत्पाद विभाग, कोडर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.