मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में यात्री ट्रेनों की संरक्षा के उद्देश्य से मंगलवार से 15 दिवसीय सघन संरक्षा अभियान शुरू किया है। इसके तरह रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार अंडरगियर परीक्षण, ट्रेन पार्टिंग की रोकथाम व बोगियों में अग्नि सुरक्षा के उपायों की जांच की जाएगी। अभियान के अंतर्गत एलएचबी, आईसीएफ, वंदे भारत, अमृत भारत, मेमू व डेमू में विशेष रूप से जांच की जाएगी। इस दौरान पैंट्रीकार व पावरकार में फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम (एफडीएसएस) तथा बोगियों में फायर व स्मोक डिटेक्शन सिस्टम की कार्यशीलता देखी जाएगी। बैटरियों की स्थिति, अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता, ज्वलनशील व विस्फोटक पदार्थों के अनधिकृत परिवहन की रोकथाम को आरपीएफ एवं वाणिज्य विभाग संग संयुक्त जांच की जा रही है। समस्तीपुर...