यात्री ट्रेनें अब नहीं होंगी लेट, पीछे चलेंगी मालगाड़ियां
जमशेदपुर, मई 29 -- चक्रधरपुर रेल मंडल में मार्च 2027 से यात्री ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा। अब यात्री ट्रेनों को मालगाड़ी के लिए नहीं रोका जाएगा। मालगाड़ी यात्री ट्रेन के पीछे चलेगी। दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने बुधवार को टाटानगर स्टेशन पर यह जानकारी दी। जीएम ने बताया कि यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए टाटानगर यार्ड के 29 डायमंड क्रॉसिंग में से 9 को अक्तूबर तक हटाने की तैयारी है। 2029 तक टाटानगर यार्ड विस्तार के तहत सभी डायमंड क्रॉसिंग हटाने की योजना है। सीनी-कांड्रा थर्ड एवं फोर्थ लाइन 286 करोड़ रुपये से बनेगी। चांडिल-गम्हरिया थर्ड एवं फोर्थ लाइन के लिए 1112 करोड़ की मंजूरी मिली है। इसके तहत कांड्रा और गम्हरिया में रेल फ्लाईओवर भी बनेंगे। इससे क्रॉसिंग कम होगी और यातायात सुगम बने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.