जमशेदपुर, जून 26 -- टाटानगर रेल पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार बागबेड़ा रामनगर के विक्की गुप्ता को पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया। गुरुवार को टाटानगर स्टेशन से यात्री की मोबाइल चोरी करने के आरोप में चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने विक्की गुप्ता को रंगे हाथ पकड़ा था। आरोपी को रेल थाना के सुपुर्द कर आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक बालवीर प्रसाद ने चोरी और बरामद का मामला दर्ज कराया था। बताया जाता है कि सुरक्षा योजना से आरपीएफ के जवान सादे लिबास में प्लेटफार्म और ट्रेनों में घूमने के दौरान अक्सर यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में पकड़ कर रेल पुलिस के माध्यम से जेल भेजते हैं। यह भी पढ़ें- स्टेशन से मोबाइल चोरी में एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...