यात्री की पर्स और मोबाइल चोरी में चौथी बार जेल गया सद्दाम
जमशेदपुर, जून 9 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने यात्री की पर्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार कपाली के मोहम्मद सद्दाम उर्फ राजा बाबू को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया इससे पूर्व आरोपी की स्वास्थ्य जांच करने के साथ रेलवे अदालत में पेश किया गया था। बताया जाता है कि ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत सादे लिबास में घूम रहे आरपीएफ के जवानों ने आरोपी को स्टेशन से यात्री की पर्स से लेकर भागने के दौरान पकड़ा था। आरपीएफ के सहायक सब इंस्पेक्टर बलवीर प्रसाद ने रेल थाना में आरोपी के खिलाफ चोरी और बरामदगी का मामला दर्ज कराया है। जीआरपी और आरपीएफ की पूछताछ में सामने आया कि सद्दाम उर्फ राजा बाबू पहले भी स्टेशन से चोरी के मामले में तीन बार जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.