औरैया, जनवरी 4 -- दिबियापुर, संवाददाता।कोलकाता से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रविवार को फफूंद स्टेशन पर ट्रेन को रोकना पड़ा। रेलवे और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से यात्री को एंबुलेंस के जरिए पहले दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। करीब पांच मिनट बाद राजधानी एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी 70 वर्षीय पंकज राय राजधानी एक्सप्रेस के ए-4 कोच में अपने बेटे के साथ दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन जैसे ही झींझक स्टेशन के पास पहुंची, तभी पंकज राय के सीने में अचानक तेज दर्द उठा और उनकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख कोच अटेंडेंट ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना मिलते ही फफूंद स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया और एंबुले...