वाराणसी, अगस्त 18 -- बाबतपुर, संवाद। मुंबई से मंगलवार को वाराणसी आ रहे अकासा के विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते विमान की वापस मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वहां यात्री का उपचार किया गया। यह विमान वापस बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से फिर उड़ान भरी तो लगभग 20 मिनट बाद हवाई क्षेत्र में बर्ड हिटिंग हो गई। विमान को वापस उतारकर एप्रन पर लाना पड़ा। अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1429 ने मुंबई से शाम 5.15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरी। इसमें 149 यात्री सवार थे। इसके लगभग 20 मिनट के बाद यात्री सुनील कुमार जायसवाल की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सुनील के साथ के लोगों ने क्रू मेंबर्स को सूचना दी। विमान उस समय शिर्डी हवाई परिक्षेत्र से गुजर रहा था। चालक दल ने तत्काल मुंबई एटीसी से संपर्क किया और वापस मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति...