यात्री की चेन छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
चंदौली, फरवरी 17 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित जीअीआर ब्रिज से सोमवार की देर शाम यात्री की चेन छीनने वाले दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी अलीनगर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम धानापुर के बिझवल गांव निवासी अरविंद कुमार गुजरात से ट्रेन पकड़कर पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। वहां ट्रेन से उतरकर पैदल बस पकड़ने के लिए चकिया तिराहे पर जा रहे थे। जैसे ही अरविंद जीटीआर ब्रिज के पास पहुंचे पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने धागे में पहना हुआ सोने का लॉकेट छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद जीटीआर ब्रिज पर राहगीरों की भारी भीड़ जुड़ गई। लोगों ने इसकी सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.