प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की जीआरपी ने यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यात्री ने पूछताछ के समय बताया कि उसने जरनल कोच के भीतर कई यात्रियों का मोबाइल फोन चोरी किया है। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर ने बताया कि लालगंज के बेल्हा गांव के लल्लन सरोज के अनुसार, पद्मावत एक्सप्रेस के जरनल कोच से उसका मोबाइल चोरी हुआ था। मामले की जांच में पता चला कि नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी जोगापुर में रहने वाले सोनू सिंह ने मोबाइल चोरी किया है। जंक्शन के पास ही सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को चोरी हुए मोबाइल फोन के साथ दरोगा अनिल यादव, मुख्य आरक्षी अतीक खान, सिपाही अजीत सिंह, चंद्रशेखर, रणवेंद्र सिंह ने पकड़ा। आरोपी ने जीआरपी को पूछताछ में बताया कि उसने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.