भदोही, अप्रैल 23 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन सुरियावां के पास से एक यात्री का बैग लेकर गुरुवार को उचक्का गायब हो गया। पीड़ित की सूचना पर आरपीएफ सीसीटीवी कैमरे से जांच कर रही है। स्टेशन के पास से सामान गायब होने से यात्रियों की चिंता बढ़ने लगी है। बताया जाता है कि जौनपुर जिला थाना बरसठी के चमरहा निवासी सीताराम यादव डाउन मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस सुरियावां स्टेशन पर रुकी तो ट्रेन से उतरे। सामान ले जाने के लिए एक रिजर्व वाहन भी बुलाए थे। वह सामान उठाकर एक स्थान पर रख ही रहे थे कि एक उचक्का आया और उनके हाथ से बैग रखने के लिए ले लिया। यह भी पढ़ें- युवक के बैग से विदेशी मुद्रा समेत सामान किया गायब पलक झपकते ही वह गायब हो गया। काफी खोज के बाद पता न चलने पर पीड़ित ने इसकी सूचना जीआरपी जघई अरुण कुमार और 112 नंबर पुलिस को दी। मामला संज...