आरा, अप्रैल 22 -- -आरा रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म से पकड़ी गयी महिला चोर -चोरी के आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, बैंक डेबिट कार्ड और 570 रुपये बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरपीएफ ने आरा स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म से यात्री का पर्स चोरी कर भाग रही महिला चोर को गिरफ्तार किया गया है। वह बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी गौतम बिंद की पत्नी पिंकी देवी है। उसके पास से विनोद कुमार नामक एक यात्री का पर्स भी बरामद किया गया है। उसमें विनोद कुमार का आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, बैंक डेबिट कार्ड और 570 रुपए नगद मिले हैं। इसके अलावा महिला के बैग से 2460 रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं। आरपीएफ निरीक्षक दीपक कुमार के अनुसार पूछताछ में महिला ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के सामानों की चोरी करने की बात स्वीकार...